सासाराम (रोहतास) लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ कार्यक्रम अंतर्गत सासाराम विधानसभा प्रमुख नागरिक गोष्ठी का आयोजन शिवा उत्सव महल सासाराम में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष पटेल ने किया तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष सह जिला अभियान प्रभारी विजय सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला संयोजक अधिवक्ता प्रकोष्ठ सह कार्यक्रम प्रभारी कमलेश सिन्हा ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार विधान पार्षद सह प्रभारी झारखंड श्रीमती निवेदिता सिंह की गरिमामय उपस्थिति के साथ अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार, पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, पूर्व विधायक ललन पासवान, पूर्व प्रत्याशी सासाराम विधानसभा रविंद्र कुशवाहा, समाजसेवी बुद्धिजीवी जी एन लाल, समाजसेवी डॉ दुर्गेश कुमार सिंह ई नवीन सिन्हा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ को लेकर एस आई आर, वोट चोरी को लेकर राष्ट्र विरोधी शक्तियां, कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टियां जो मुद्दा बनाकर भारत में जो अराजकता फैला रही है उस विषय पर बुद्धिजीवियों ने अपने संबोधन से विपक्षियों को मुहतोड़ जवाब देकर अपनी बात को रखा। मुख्य अतिथि विधान पार्षद सह प्रभारी झारखंड श्रीमती निवेदिता सिंह ने संबोधन में कहा कि विपक्षी पार्टियां जो लोकतंत्र में एस आई आर, वोट चोरी को लेकर जो अराजकता फैला रही है उनसे पूछना चाहती हूं कि केरल, कर्नाटक, हिमाचल, तेलंगाना में कैसे सरकार बन गई। अभी बिहार में विधान पार्षद के चुनाव में इ वी एम से नहीं बल्कि बैलेट पेपर से चुनाव हुआ फिर भी कांग्रेस की दुर्दशा हो गई। राहुल गांधी और विपक्षी पार्टियां जो इन सब झूठे मुद्दों को उठाकर सत्ता परिवर्तन करने का जो खेल खेल रहे है उनके मंसूबे का यहां बैठे बुद्धिजीवी विरोधियों का मुंहतोड़ जवाब देंगे। जिलाध्यक्ष संतोष पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ कार्यक्रम जिसमें 7 प्रकार के कार्यक्रम है। युवा संवाद, विद्यार्थी संवाद, इंफ्लूएंसर संवाद और ये जो कार्यक्रम आज हो रहा है प्रमुख नागरिक संवाद पूरे जिले में विधानसभा वार हो रहा है। जिसमें सभी एक स्वर में अराजकता फैलाने वाले विपक्षी पार्टियों का मुंहतोड़ जवाब देने का संकल्प ले रहे है। पूर्व विधायक ललन पासवान ने एस आई आर को लेकर विस्तृत रूप से बात को रखते हुए कहा कि कांग्रेस के राज में 7 बार एस आई आर हुआ उस समय सब सही था वोट चोरी नहीं था लेकिन आज दुनिया के शक्तिशाली नेता नरेंद्र मोदी जी 140 करोड़ जनता की चिंता कर रहे है तो विपक्षी पार्टियों को पच नहीं है। पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा कि मोदी चोर है तो देश की जनता ने चौकीदार बना दिया आज जनता बोल रही है कि मोदी कही नहीं जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुधीर सिंह, शशिभूषण प्रसाद, मनोज जी, अमित गुप्ता, नवीन सिंहा, माधुरी सोनी, राजलक्ष्मी देवी, प्रिया कुमारी, शरतचंद्र संतोष, रेखा कुमारी, पूनम सिंह, संदीप सोनी, बंशी सेठ, बिनोद चौबे, अभय कुमार, ऋतुराज उपाध्याय, ब्रजेश सिंह, सुजीत गोंड, कृष्ण शर्मा, संजय कुमार तिवारी, सरदार पप्पू सिंह, सुनील कुशवाहा, बेचू महतो, महेंद्र ओझा, सरिता सिंह, राजीव सिंह, प्रभाकर तिवारी, सुरेंद्र पांडेय, ध्रुव कुमार, बिनोद कुशवाहा, संजय सिंहा, रजनीकांत तिवारी, सूरज सिंह, प्रतिभा पल्लवी, बलवंत सिंह सहित कई अन्य बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।
लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत प्रमुख नागरिक गोष्ठी का हुआ आयोजन.
ATH NEWS 11
0

إرسال تعليق