⚡ ब्रेकिंग News

छठ महापर्व पर घर लौटना हुआ आसान: बिहार सरकार चला रही स्पेशल AC-डीलक्स बसें, किराए पर मिल रही भारी सब्सिडी.

 



संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATH NEWS 11 GROUP:-दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर अपने घर बिहार लौटने वाले श्रद्धालुओं और प्रवासियों के लिए बिहार सरकार के परिवहन विभाग और बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने बड़ा तोहफा दिया है। 'छठी मइया के आशीर्वाद हेतु जल्दी आई रउआ बिहार' संदेश के साथ सरकार ने यात्रियों के सफर को सुगम, आरामदायक और किफायती बनाने के लिए विशेष पहल की है। ​5 से 20 नवंबर तक चलेंगी स्पेशल बसें, किराए पर सब्सिडी ​बिहार सरकार द्वारा 5 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के प्रमुख मार्गों पर विशेष AC और डीलक्स बसों का परिचालन किया जा रहा है। त्योहारों के इस सीजन में आम जनता को बड़ी राहत देते हुए सरकार की ओर से बस किराए पर विशेष छूट और सब्सिडी भी दी जा रही है।

​सफर के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए  नवंबर 2026 से ही ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी गई है। विभाग ने सभी प्रवासियों से समय रहते टिकट बुक कराने की अपील की है।

​गयाजी से दिल्ली के लिए 'रेशमी बस' हुई रवाना...

​आज दिनांक 5 नवंबर 2026 को बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (गयाजी) के क्षेत्रीय प्रबंधक (RM) डॉ. राजकुमार की देखरेख में गयाजी से दिल्ली के लिए 'रेशमी बस' दोपहर 01:30 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई।

​इस अवसर पर बस के चालक कासिम एवं मुजाहिद के साथ निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे, जिनमें

​निशिकान्त (कंट्रोलर), रवि कुमार (कंट्रोलर)

​रामाश्रय शर्मा (संचालक)

​गौतम कुमार (प्रधान लिपिक), कासिफ रेयाज (कार्यालय लिपिक), विजय कुमार (सहायक लिपिक)

​रवि कुमार (कंप्यूटर ऑपरेटर), कुणाल कुमार (समयपाल), भोला श्रीवास्तव

​विगेस रंजन (चालक)अनिल कुमार (सुरक्षा रक्षक)एवं और भी निगम के अधिकारी व कर्मचारी एवं अन्य लोग भी मौजूद रहे।


​BSRTC गयाजी:- विशेष छूट, बस समय-सारणी एवं किराया विवरण (05.11.2026 से 20.11.2026)

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...