⚡ ब्रेकिंग News

कांडी में ऑलराइट्स ड्राइवर मजदूर महासंघ के प्रखंड कार्यालय का हुआ उद्घाटन, 12 नवंबर को देशव्यापी ‘स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन’ का

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।




एटीएच न्यूज़:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित ओलमा गांव के समीप कांडी-मझिआंव मुख्य सड़क के समीप रविवार को ऑलराइट्स ड्राइवर मजदूर महासंघ संगठन के प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यालय का शुभारंभ संगठन के संस्थापक एवं मुख्य अतिथि फैसल खान ने फीता काटकर किया।


इस अवसर पर संगठन के संस्थापक फैसल खान ने कहा कि यह संगठन का पहला कार्यालय नहीं है, बल्कि देशभर में महासंघ के हजारों कार्यालय संचालित हो रहे हैं। संगठन लगातार देश के विभिन्न राज्यों में दौरा कर रहा है तथा ड्राइवरों और मजदूरों को उनके हक एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी 3 नवंबर को झारखंड की राजधानी रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। वहीं 12 नवंबर को पूरे देश में महासंघ की ओर से देशव्यापी 'स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन' किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि देश को आजाद हुए 75 वर्ष से अधिक समय बीत चुके हैं, लेकिन आज भी ड्राइवरों की समस्याओं पर सरकार और प्रशासन का अपेक्षित ध्यान नहीं है। ड्राइवर दिन-रात अपनी सेवाएं देकर देश की अर्थव्यवस्था और आम जनजीवन को गति प्रदान करते हैं, इसके बावजूद उन्हें सम्मान और सुरक्षा नहीं मिल रही है। ड्राइवरों के खाने-पीने और सोने तक का कोई निश्चित समय नहीं होता। लगातार मेहनत करने के बाद भी उन्हें कई तरह की परेशानियों और अत्याचारों का सामना करना पड़ता है।


फैसल खान ने कहा कि कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा की सरकार सत्ता में आई, लेकिन ड्राइवरों की आवाज को उचित मंच नहीं मिला। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या ड्राइवरों का देश के विकास में कोई योगदान नहीं है? आखिर कब तक ड्राइवरों को उपेक्षा और अन्याय का सामना करना पड़ेगा? उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार प्रशासनिक स्तर पर ड्राइवरों को परेशान किया जाता है, मालिकों द्वारा भी उनका शोषण किया जाता है। यहां तक कि कुछ मामलों में बिना उचित जांच के झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भेजने जैसी शिकायतें भी सामने आती हैं।

उन्होंने कहा कि महासंघ का मुख्य उद्देश्य देशभर के ड्राइवरों को एकजुट करना, उनके साथ होने वाले शोषण और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाना तथा उन्हें उनका उचित हक एवं अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष करना है। ड्राइवर भी समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और उन्हें भी सम्मान, सुरक्षा तथा न्याय के साथ जीवन जीने का अधिकार है।

इस दौरान उन्होंने देशभर के ड्राइवरों से संगठन के साथ जुड़ने और आगामी 12 नवंबर को प्रस्तावित 'स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन' को सफल बनाने की अपील की।

कार्यक्रम में ऑलराइट्स सीओ फैसल खान, प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश मेहता, रेयाजुद्दीन अंसारी, प्रदेश सक्रिय सदस्य संजय बैठा, जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार विश्वकर्मा, कांडी प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र उजाला, उपाध्यक्ष गोविंद कुमार पासवान, सचिव सुनील पाल, कोषाध्यक्ष बिजमल चंद्रवंशी सहित संगठन के कई पदाधिकारी, सदस्य एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...