⚡ ब्रेकिंग News

नबीनगर प्रखंड क्षेत्र में विद्युत स्पर्शाघात से चार वर्षीय बालक क़ी हुई मौत.






मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।




औरंगाबाद। आज दिनांक 01/11/2026 नबीनगर प्रखंड के माली थानांतर्गत अंकोरहा पंचायत गांव परसा जैन में एक चार वर्षीय मासूम सत्यम कुमार को विद्युत स्पर्शाघात से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी चन्दन विश्वकर्मा के पुत्र सत्यम कुमार के रूप में हुई है। रविवार सुबह घर से बाहर सत्यम कुमार अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। उक्त जगह पर एलटी तार पहले से ही टुटकर गिरा हुआ था।जिसे सत्यम देख नहीं सका और अचानक खेलने के दौरान टुटे हुए तार के चपेट आ गया, जिससे गंभीर रूप से जख्मी होकर गिर पड़ा।

घटना की सूचना परिजनों को मिला तो आनन फानन में पास के ही निजी क्लीनिक में लेकर गये। प्रारंभिक इलाज के बाद स्थिति के गंभीरता को समझते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल औरंगाबाद में डाॅ ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। और डॉ ने सदर थाना को सूचना दे दिया। सूचना पर सदर थाना के पुलिस आकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया, उसके उपरांत शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।सत्यम कुमार दो भाई था, एक इससे बड़ा भाई है।बाप आटोरिक्शा चलाकर परिवार को भरण पोषण करता है। जैसे ही डाॅ सत्यम कुमार को मृत घोषित किया बाप और मां चित्कार मारकर रोनें लगी। वहां पर ग्रामीणों एवं परिजनों ने जिला प्रशासन से मुआवजे के मांग करने लगे। इस घटना के बारे में माली थानाध्यक्ष संजीत राम ने बताया कि सत्यम कुमार गांव के बच्चों के साथ खेल रहा था, वहां पर एलटी तार गिरा पड़ा था, सत्यम कुमार उस तार को देख नहीं पाया और अचानक उसके चपेट में चला गया जिससे यह घटना हुई। मुझे ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली और तत्काल घटनास्थल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष अपने क्षेत्र में बहुत सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...