⚡ ब्रेकिंग News

गयाजी रेलवे स्टेशन पर 'ऑपरेशन यात्री सुरक्षा' का बड़ा एक्शन चोरी के मोबाइलों के साथ चोर गिरफ्तार!

 


संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।


ATH NEWS 11 GROUP :-गयाजी बिहाऱदिनांक 31 अक्टूबर 2026 पूर्व मध्य रेलवे के गया जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी की संयुक्त टीम ने 'ऑपरेशन यात्री सुरक्षा' के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने यात्रियों के मोबाइल चुराने वाले एक शातिर चोर को रंगे हाथ दबोच लिया, जिसके पास से लाखों कीमत के दो चोरीशुदा एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए गए हैं।

​संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था आरोपी...

​मिली जानकारी के अनुसार, निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव के कुशल निर्देशन में आरपीएफ पोस्ट गया के उप-निरीक्षक सत्येंद्र कुमार अपनी टीम—जिसमें प्र0 आ0 सचिन्द्र कुमार सिंह, आ0 शशी शेखर, आ0 अनिल प्रसाद, आ0 अमीत कुमार—के साथ-साथ अ०आ०शाखा रेसुब/गया के सउनि अनिल कुमार चौधरी, प्र0 आ0 सर्वजीत राय, सिपीडीएस गया के आ0 सुनिल कुमार और जीआरपी गया की महिला आरक्षी सरिता कुमारी एवं राधिका कुमारी गया रेलवे स्टेशन पर संयुक्त रूप से आपराधिक गतिविधियों की निगरानी के लिए गश्त कर रहे थे।

​गश्त के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 01 बी, दिल्ली छोर पर यात्री शेड के पोल संख्या 469/1123 के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ नजर आया।

​कड़ाई से पूछताछ में हुआ खुलासा...

​पुलिस बल को देखकर जब वह घबराने लगा, तो सुरक्षाकर्मियों ने उसे घेरकर विश्वास में लिया और कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपनी पहचान तबरेज अंसारी उर्फ गुड्डू (उम्र 32 वर्ष, पिता- स्व० कासीम अंसारी, निवासी- ग्राम नीम दरगाह गली, पंचायती अखाड़ा, वार्ड संख्या 07, थाना कोतवाली, जिला गया, बिहार के रूप में बताई।

​स्टेशन पर आने का कारण पूछने पर उसने घबराते हुए स्वीकार किया कि वह रेलवे स्टेशन में चोरी-छिपे घुसकर रेल यात्रियों के मोबाइल चुराने का अवैध धंधा करता है।

​बरामदगी और आगे की कार्रवाई...

​आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पैंट के दाहिने जेब से एक सैमसंग (Samsung) कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल और बाएं जेब से एक ओप्पो (OPPO) कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल (दोनों चालू और लॉक अवस्था में, बिना सिम के) बरामद किए गए। बरामद दोनों मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत 38,000 रुपये आंकी गई है।

​इस मामले में मौके पर ही समस्त कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए, उप-निरीक्षक सत्येंद्र कुमार के लिखित शिकायत पत्र के आधार पर रेलवे थाने में कांड संख्या 267/26, दिनांक 31./10/26, अंतर्गत धारा 317 (5) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरपीएफ और जीआरपी की इस संयुक्त कार्रवाई से गया जंक्शन पर सक्रिय चोरों में हड़कंप मच गया है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...