संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP :-गयाजी जनपद पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले एक शातिर को गिरफ्तार किया है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसुण्डा स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एटीएम के पास से पुलिस ने अभियुक्त को 48 फर्जी एटीएम कार्ड के साथ धर दबोचा। मदद के बहाने बनाते थे शिकार पुलिस के अनुसार, यह शातिर गिरोह एटीएम बूथ पर रुपये निकालने आने वाले सीधे-साधे लोगों को मदद का झांसा देता था। इस दौरान धोखे से उनका पिन कोड देख लिया जाता था और चालाकी से मशीन में कार्ड फंसा दिया जाता था। ग्राहक के वहां से हटने के बाद आरोपी फंसा हुआ कार्ड निकालकर अवैध निकासी कर लेते थे।
ऐसे धरा गया आरोपी-
दिनांक 04/11/2026 को मुफस्सिल थाना को भुसुण्डा स्थित पीएनबी एटीएम में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए क्विक मोबाइल और थाना की टीम ने मौके पर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश कर रहे एक युवक को सशस्त्र बल के सहयोग से दबोच लिया गया।
तलाशी के दौरान उसके पास से विभिन्न बैंकों के कुल 48 फर्जी एटीएम कार्ड बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर इस अपराध को अंजाम देने की बात कबूल की है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
नाम:- मो० आरिफ खान
पिता:- स्व० शमशाद खान
पता:- बभनी, थाना वजीरगंज, जिला गया
पुलिस की कार्रवाई और अपील
इस मामले में मुफस्सिल थाना कांड संख्या-1231/26 दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और गिरफ्तार आरोपी के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है।
साइबर सुरक्षा चेतावनी:-
यदि आप किसी भी तरह के साइबर अपराध का शिकार होते हैं, तो बिना देर किए राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या अधिकारिक पोर्टल.


إرسال تعليق