⚡ ब्रेकिंग News

जमीन विवाद में फंसी शिवरी-जतरो सड़क, निर्माण ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, उसके बाद क्या हुआ पढ़ें खबर विस्तार से.

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पतरिया पंचायत के शिवरी गांव से जतरो मुख्य सड़क तक बनने वाली सड़क जमीन विवाद के कारण महीनों से मझधार में लटकी हुई है। निर्माण कार्य रुकने से ग्रामीणों को जर्जर और कीचड़ भरे रास्ते से आवागमन करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में सड़क की स्थिति बद से बदतर हो गई है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बीडीओ सह अंचलाधिकारी  राकेश सहाय को आवेदन सौंपकर विवादित स्थल की तत्काल मापी एवं सीमांकन कराने तथा सड़क निर्माण में आ रही बाधा को दूर कर अधूरा कार्य को शुरू कराने की मांग की है।

ग्रामीणों के अनुसार, शिवरी गांव को जतरो मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली उक्त सड़क पहले से ही बदहाल स्थिति में थी। सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू हुआ, लेकिन गांव के बीच जमीन को लेकर विवाद उत्पन्न होने के बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया। इसके बाद से सड़क अधूरी पड़ी है। निर्माण पूरा नहीं होने के कारण ग्रामीणों को प्रतिदिन खराब और कीचड़युक्त रास्ते से होकर आवागमन करना पड़ रहा है।

बरसात में बढ़ी मुश्किलें...

बरसात के कारण सड़क पर जगह-जगह कीचड़ और जलजमाव हो गया है। इससे स्कूली बच्चों, मरीजों, किसानों, बुजुर्गों और आम राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण का मामला लंबे समय से लंबित रहने के कारण रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि जमीन विवाद का निष्पक्ष प्रशासनिक समाधान कर दिया जाए तो सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से दोनों पक्षों की स्थिति की जांच कर विवादित जमीन की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

मापी-सीमांकन से दूर हो सकता है विवाद...

बीसीसी अमरजीत कुमार समेत सुनील राम, संजय राम, सुमेध राम, आनेंद्र यादव, विमलेश यादव, सुरेंद्र रवि, बिशनाथ राम, बिगन राम, शंभू राम, तेतरी देवी, राजकली देवी और कमला कुंवर समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रशासन से विवादित स्थल की मापी कराकर स्पष्ट सीमांकन कराने की मांग की है।

ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन दोनों पक्षों की स्थिति की निष्पक्ष जांच कर सड़क की जमीन को चिन्हित करे और निर्माण में आ रही बाधा को तत्काल दूर करे। इससे वर्षों से बदहाल रास्ते की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।

पंचायत समिति की ओर से भी प्रशासन से शिवरी-जतरो सड़क निर्माण में उत्पन्न विवाद का समाधान कर अधूरे कार्य को जल्द पूरा कराने का आग्रह किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का निर्माण पूरा होने तक आवागमन की समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मापी-सीमांकन, जमीन विवाद का निष्पक्ष समाधान और अधूरी सड़क का निर्माण शीघ्र पूरा कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बरसात के दिनों में आवागमन की समस्या और गंभीर हो सकती है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...