महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरगदवा पुलिस ने 23 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से सीमा क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में बरगदवा पुलिस टीम रविवार को मुखबिर की सूचना पर एसएसबी रोड स्थित ग्राम चकरार के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 23 शीशी नेपाली शराब बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामसमुझ यादव (50) पुत्र स्व. मुनेश्वर यादव, निवासी कोहरगड्डी टोला महटोली, थाना परसामलिक, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार मामले में थाना बरगदवा में मु0अ0सं0 79/2026 के तहत धारा 60/63 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
*इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका*
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रवीन्द्र नारायण मिश्र, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव, कांस्टेबल छोटेलाल प्रसाद और कांस्टेबल पवन कुमार शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि सीमा क्षेत्र में अवैध शराब एवं अन्य प्रतिबंधित गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
प्रभारी महराजगंज
कैलाश सिंह.

إرسال تعليق