⚡ ब्रेकिंग News

एक व्यक्ति द्वारा आहर की बामा बंद करने से सैकड़ो किसानों का धान बर्बाद पदाधिकारी ने लिया संज्ञान.

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ढबरिया गांव स्थित आहर का मुख्य बामा बंद होने से किसानों की धान की फसल डूब गई है। पानी में फसल सड़ने-गलने की आशंका से किसान परेशान हैं। इस संबंध में उक्त गांव के डेढ़ दर्जन से अधिक किसानों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।आवेदन में किसानों ने उल्लेख किया है कि सलेया गांव निवासी कृष्णा शर्मा पिता स्व. बेलाश शर्मा ने आहर का मुख्य बामा बंद कर दिया है, जिसके कारण खेतों में पानी जमा हो गया और धान की फसल डूब गई है। जब किसान बामा खोलने गए तो कृष्णा शर्मा द्वारा उन्हें धमकी दी गई। आवेदन पर वेद प्रकाश यादव, अशोक चौधरी, बिरेन्द्र चौधरी, किरण देवी, उमेश साव, मानो देवी, रामगति देवी, प्रभा देवी, अजय चौधरी, अनिल चौधरी, बिहारी चौधरी, सीताराम चौधरी, विनोद चौधरी और बिफन चौधरी सहित डेढ़ दर्जन से अधिक किसानों के हस्ताक्षर हैं। उक्त सभी किसानों ने मामले की जांच कर बंद बामा को खुलवाने और उचित कार्रवाई की मांग की है, ताकि उनकी फसल बर्बाद होने से बच सके। वहीं इस मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांडी थाना प्रभारी अशफाक आलम को शीघ्र संज्ञान लेने का निर्देश दिया है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...