⚡ ब्रेकिंग News

आकाशीय बिजली का कहर: मजदूरी कर घर लौट रहे युवक पर गिरी बिजली, इलाज के दौरान मौत.

 



 महराजगंज। चौक थाना क्षेत्र में शाम मौसम के अचानक बदले मिजाज के बीच आकाशीय बिजली ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। ग्राम सभा सोनबरसा जाने वाली नहर रोड के पास दिहाड़ी मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहे 35 वर्षीय युवक पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से झुलसकर साइकिल पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। ग्रामीणों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। *घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम* 

जानकारी के अनुसार चौक थाना क्षेत्र के टीकर गांव निवासी प्रेम सागर कसौधन (35) पुत्र कैलाश दिहाड़ी मजदूरी करने के लिए भूलना गांव गया था। रविवार शाम वह साइकिल से मजदूरी करने के बाद अपने घर टीकर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि वह रास्ते में मोबाइल से किसी से बातचीत करते हुए जा रहा था। जैसे ही वह सोनबरसा जाने वाली नहर रोड के पास पहुंचा, तभी अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई।

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से प्रेम सागर गंभीर रूप से घायल होकर साइकिल पर ही औंधे मुंह गिर पड़ा और अचेत हो गया। घटना इतनी जोरदार थी कि उसका मोबाइल भी गिरकर कई टुकड़ों में टूट गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने युवक को अचेत अवस्था में देखा तो मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने उसकी पहचान टीकर निवासी प्रेम सागर कसौधन के रूप में की।

सूचना मिलने पर चौक थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल प्रेम सागर को उपचार के लिए जगदौर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।

 *चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था प्रेम सागर* 

मृतक प्रेम सागर चार भाइयों विनोद, कृष्णा और कमलेश में दूसरे नंबर पर था। परिवार में उसकी पत्नी के अलावा दो पुत्र और एक पुत्री हैं। परिवार की रोजी-रोटी में सहयोग करने वाले प्रेम सागर की अचानक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। पत्नी, बच्चों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 *पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव* 

इस संबंध में चौक थाना प्रभारी मनीष पटेल ने बताया कि युवक की मौत के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी।

       प्रभारी महराजगंज 

          कैलाश सिंह.

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...