⚡ ब्रेकिंग News

गया में पुलिस और SSB की बड़ी कामयाबी पहाड़ी इलाके से नक्सलियों द्वारा छिपाई गई ‘थरनेट राइफल’ बरामद।

 




संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATHNEWS11GROUP

​गयाजी जनपद पुलिस और एसएसबी (SSB) की संयुक्त टीम ने नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए एक सर्च अभियान के दौरान एक 'थरनेट राइफल' बरामद की है। यह सफलता सुहैल थाना क्षेत्र के नावा गांव स्थित पहाड़ी और जंगली इलाके में मिली।

​गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई

वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP), गयाजी के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत 5 अगस्त 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया कि नक्सलियों ने ग्राम नावा के जंगली व पहाड़ी क्षेत्र में अवैध हथियार छिपाकर रखे हैं।

​SSB और पुलिस की संयुक्त टीम का गठन

सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO), इमामगंज के दिशा-निर्देश में सुहैल थानाध्यक्ष, पुलिस बल और एसएसबी जवानों की एक विशेष संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने चिन्हित पहाड़ी क्षेत्र में सघन सर्च अभियान चलाया, जिसके परिणामस्वरूप 1 थरनेट राइफल बरामद की गई।


​बरामदगी का विवरण:-

​हथियार थरनेट राइफल - 01

​मामला दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी

इस संबंध में सुहैल थाना में कांड संख्या-43/26 (दिनांक 05/08/2026) दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस बरामदगी से नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगेगा और इलाके में शांति व्यवस्था मजबूत होगी। गया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों और नक्सलियों के खिलाफ यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...