⚡ ब्रेकिंग News

गयाजी रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत RPF और GRP की संयुक्त कार्रवाई, चोरी के मोबाइल के साथ 20 वर्षीय शातिर चोर गिरफ्तार।

 


संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATH न्यूज़ 11 GROUP:-गयाजी रेलवे स्टेशन से चोरी के मोबाइल के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, BNS की धारा में मामला दर्ज,गयाजी पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू मंडल अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट गया, सीपीडीएस और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 'ऑपरेशन यात्री सुरक्षा' के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर दिल्ली साइड (KM संख्या 470/1) के पास से गश्त के दौरान एक संदेहास्पद युवक को पकड़ा गया।


​निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव के निर्देशन में RPF, CPDS और GRP द्वारा स्टेशन परिसर में आपराधिक गतिविधियों की निगरानी के लिए संयुक्त गश्त की जा रही थी। इस दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक को रोककर पूछताछ की गई। आरोपी की पहचान सन्नी कुमार (उम्र 20 वर्ष), पिता- जमुना प्रसाद, निवासी- ग्राम व पोस्ट खंजहांपुर, थाना बुनियादगंज, जिला गया (बिहार) के रूप में हुई। ​कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने स्वीकार किया कि वह रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के मोबाइल चोरी करने की नीयत से आया था। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से एक आसमानी रंग का मोटोरोला कंपनी का एंड्रॉइड मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत ₹18,000/-) बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने विधिवत जब्त कर लिया।


​मामले में RPF उप-निरीक्षक धीरेंद्र कुमार के लिखित शिकायत पत्र के आधार पर GRP थाना गया में कांड संख्या 214/2026, दिनांक 22/08/2026, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(5) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस संयुक्त कार्रवाई में उप-निरीक्षक विकास कुमार, सीपीडीएस उप-निरीक्षक मुकेश कुमार, आरपीएफ व जीआरपी के जवान शामिल थे।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...