झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य बाजार में मंगलवार की शाम करीब छह बजे पिकअप चालक के साथ मारपीट करने के एक मामले में कांडी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन व्यक्ति को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दी। थाना प्रभारी अशफाक आलम ने इस मामले में थाना कांड संख्या 94/26 दर्ज कर कांडी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत में भेज दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि
भवनाथपुर से कांडी की ओर एक पिकअप वाहन आ रहा था। इसी दौरान कांडी बाजार पहुंचने के क्रम में किसी बात को लेकर बहेरवा निवासी अंकित सिंह (24 वर्ष), पिता प्रमोद सिंह, आकाश सिंह (31 वर्ष),, पिंटू सिंह उर्फ प्रकाश सिंह (25 वर्ष), दोनों के पिता उदय सिंह तथा पिकअप चालक सुनील राउत, पिता रामभजन राउत, निवासी बुका, थाना भवनाथपुर के बीच बहस होने लगी।
देखते ही देखते बहस ने मारपीट का रूप ले लिया। आरोप है कि सुनील राउत के साथ बुरी तरह मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना कांडी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की गाड़ी देखते ही मारपीट में शामिल कुछ लोग मौके से भाग निकले।
घायल सुनील राउत को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया। वहीं कांडी थाना प्रभारी अशफाक आलम ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अंकित सिंह, आकाश सिंह एवं पिंटू सिंह उर्फ प्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर गढ़वा न्यायालय भेज दिया।
पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

إرسال تعليق