झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र में-टास 1 फाईलेरिया जाँच के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडी की स्वास्थ्य टीम द्वारा सोमवार को प्रखण्ड के चार व मझिआंव प्रखण्ड के एक विद्यालय में वर्ग 1 व 2 में पढ़ने वाले बच्चों का जाँच किया गया।उत्क्रमित प्रावि डीहवार टोला में 10,कुरकुटा में 17 ,भंडरिया में 7 ,मध्य विद्यालय देवडीह में 20 बच्चों का सेम्पल लेकर जांच किया गया।उत्क्रमित हाई स्कूल मोरबे में एक बच्चा का जाँच रिपोर्ट पॉजिटिव मिला है।इससे पूर्व पिछले सप्ताह में हुए जाँच में प्रावि सेतो में भी एक बच्चा का जाँच रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया है।जाँच टीम में लैब टेक्नीशियन अनिल कुमार,पर्यवेक्षक संजय मिश्रा ,एमपीडब्ल्यू अशोक कुमार ,नंदेव चौधरी ,संजय ठाकुर शामिल थे।

إرسال تعليق