⚡ ब्रेकिंग News

युवाओं ने की अनूठा पहल जिससे क्षेत्र में हो रही है चर्चा आखिर वह अनूठा पहल क्या है पढ़ें खबर विस्तार से।

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र के घटहुआं गांव में जर्जर एवं कीचड़ से बदहाल सड़क को लेकर बुधवार को युवाओं ने अनूठी पहल करते हुए जनप्रतिनिधियों का इंतजार छोड़ खुद सड़क सुधारने का बीड़ा उठाया। युवाओं ने अपनी छह मोटरसाइकिलों के सहारे करीब तीन किलोमीटर दूर से मिट्टी-मोरम लाकर गड्ढों और कीचड़ से भरी सड़क पर डालने का काम किया।


जानकारी के अनुसार, घटहुआं गांव में उदय साह के घर से श्मशान घाट जाने तक वाली सड़क लंबे समय से बदहाल है। बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं और कीचड़ के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या की जानकारी कई जनप्रतिनिधियों को दी गई, लेकिन अब तक सड़क की स्थिति सुधारने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं किया गया।

इसके बाद युवा कार्यकर्ता विपुल चौबे के नेतृत्व में युवाओं ने खुद आगे आने का निर्णय लिया और बुधवार को टीम के युवाओं ने अपनी मोटरसाइकिलों से कई चक्कर लगाकर करीब तीन किलोमीटर दूर से मिट्टी-मोरम लाकर जगह जगह सड़क के गड्ढों में डालकर आवागमन को सुगम बनाने का प्रयास किया।

युवाओं ने कहा कि सड़क की बदहाली के कारण रोजाना ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। कई बार जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बावजूद जब कोई पहल नहीं हुई तो मजबूर होकर युवाओं ने स्वयं सड़क की मरम्मत का बीड़ा उठाया। उन्होंने कहा कि यह किसी के खिलाफ विरोध नहीं, बल्कि ग्रामीणों की समस्या को दूर करने के लिए सामूहिक प्रयास है।

इस पहल की क्षेत्र में चर्चा हो रही है। मौके पर बीडीसी पद के प्रत्याशी नितीश कुमार गुप्ता, अमीश गुप्ता, विवेक गुप्ता, अंकज गुप्ता, रोशन चौबे, पंकज गुप्ता, प्रीतम शर्मा सहित अन्य युवा मौजूद रहे। युवाओं ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से सड़क की स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...