⚡ ब्रेकिंग News

गुरुकुल स्कूल में बिहार पृथ्वी दिवस पर पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण व ऊर्जा बचत की दिलाई गई शपथ.




ATH NEWS 11-गुरुकुल स्कूल  सुजानपुर में निदेशक आर.पी. सिंह एवं प्रधानाध्यापक कुमार सविनय के नेतृत्व में बिहार पृथ्वी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के संकल्प के साथ विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन वन विभाग, रोहतास अंतर्गत डेहरी कार्यालय के सौजन्य से किया गया। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी कृष्ण कुमार तिवारी को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। उनके सहयोग एवं मार्गदर्शन में विद्यालय परिसर में अमरूद सहित विभिन्न फलदार एवं अन्य कई उपयोगी पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम के दौरान वन विभाग की ओर से छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को पर्यावरण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, पौधों की सुरक्षा तथा ऊर्जा की बचत को लेकर शपथ भी दिलाई गई। सभी ने जल, जंगल, जमीन एवं ऊर्जा के विवेकपूर्ण उपयोग के साथ पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लिया।

मौके पर स्कूल निदेशक व प्रधानाध्यापक ने कहा कि बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम, पर्यावरण के साथ प्रत्येक विद्यार्थी यदि एक पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी ले, तो यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान होगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक संतोष कुमार, सुनील सिंह, अरविंद सिंह, प्रवीण कुमार, अविनाश कुमार, रवि रंजन कुमार एवं सलोनी कुमारी आदि ने पौधारोपण में सक्रिय सहभागिता करते हुए पृथ्वी को हरा-भरा, स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...