झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- कांडी पुलिस ने केतार थाना कांड संख्या 35/26 के फरार आरोपी सुनील कुमार पांडेय पिता- जय नंदन पाण्डेय स्थाई पता - ग्राम शिवपुर थाना कांडी जिला गढ़वा, वर्तमान पता - सहिजना थाना+जिला गढ़वा के दोनों पता पर पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए इश्तहार चस्पा किया है। थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम ने बताया कि इससे पूर्व सुनील कुमार पांडेय के विरुद्ध न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था।
उल्लेखनीय है कि यह कांड केतार थाना क्षेत्र के एक नाबालिक युवती के साथ छेड़छाड़ एवं यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 28 जून को केतार थाना में दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि कांड अनुसंधान जारी है एवं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। घटना के समय सुनील कुमार पांडेय केतार थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय, ताली में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे ।दोषी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

إرسال تعليق