⚡ ब्रेकिंग News

शराब के नशे में युवक ने अपनी ही बाइक को लगाई आग, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा.

 




महराजगंज:-कोठीभार थाना क्षेत्र के स्टेट तिराहा पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने शराब के नशे में अपनी ही मोटरसाइकिल में आग लगा दी। मौके पर समय रहते पहुंची कोठीभार थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

पुलिस के अनुसार, सोमवार करीब 2:15 बजे डायल के माध्यम से सूचना मिली कि स्टेट तिराहा पर एक व्यक्ति अपनी बाइक में आग लगा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

जांच में पता चला कि स्टेट तिराहा, सिसवा बाजार निवासी सुरेश प्रसाद मद्धेशिया पुत्र मुनीम प्रसाद ने शराब के नशे में अपनी मोटरसाइकिल (UP53 AN 2476) में आग लगा दी थी। पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को तुरंत बुझा दिया, जिससे आग आसपास के क्षेत्र में फैलने से बच गई।

घटना में मोटरसाइकिल आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई है, जबकि किसी भी व्यक्ति के घायल होने या अन्य प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन पुलिस ने स्थिति को सामान्य बनाए रखा।

पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। समय रहते पुलिस की सक्रियता से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया।

       प्रभारी महराजगंज 

           कैलाश सिंह.

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...