⚡ ब्रेकिंग News

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर हुआ फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन,जेन जी ने मारी बाजी.




डेहरी ऑन सोन,रोहतास:-बुधवार का दिन फोटोग्राफरों के लिए बेहद खास रहा सुबह में फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं शाम में पुरस्कार वितरण का आयोजन हुआ।

विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर बुधवार को डेहरी फोटोग्राफर एसोसिएशन ने एनीकट स्थित महर्षि वेदव्यास आश्रम में एक फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया।

संस्था के अध्यक्ष जय प्रकाश मौर्य ने बताया कि 19 अगस्त को पूरे दुनिया में विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया जाता है इसी दिन फ्रांस के लुई डागरे और जोसेफ नाइसफोर निएप्स ने 1837 में विकसित किया था।


हमारी संस्था भी कई वर्षों से इस दिन को मनाती आई है।

इस बार डेहरी के युवा फ़ोटोग्राफरों ने फोटोग्राफी प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया इसका परिणाम यह रहा की प्रथम द्वितीय और तृतीय तीनों स्थान पर ज़ेन जी का कब्ज रहा। 

प्रतियोगिता के परीक्षा नियंत्रक ऋतुराज मौर्य रहें। रचनात्मक प्रकृतिक एवं पर्यावरण पर आधारित यह प्रतियोगिता रखी गई थी।

जज के रूप में राष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध प्रशिक्षक बंगाल के अरित्रा दास बिहार के सोहेल अख्तर,  उत्तर प्रदेश के अभिनीत मोहन सेठ और डॉ आनंद बरनवाल रहें।

जिन्होंने अपना निर्णय प्रथम गजेंद्र कुमार, द्वितीय रंजीत कुमार तृतीय रोशन कुमार के रूप में दिया।

पुरस्कार वितरण समारोह के अतिथि जितेंद्र कुमार चौधरी उर्फ लल्लू चौधरी ने विजेताओं को मोमेंटो एवं मेडल देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का शुरुआत सचिव सोनू कुमार उपाध्यक्ष संदीप जयसवाल उपकोषाध्यक्ष पंकज कुमार, उपसचिव मुख्लेश सिंह,महा मंत्री विजय निषाद एवं सभी सदस्यों ने  संयुक्त रूप से केक काट कर किया गया।

कार्यक्रम में शुंभ भगत, जितेन्द्र कुमार,हैदर, पप्पू, विकास सहित अन्य फोटोग्राफर मौजूद रहें।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...