⚡ ब्रेकिंग News

ATH NEWS 11: डोभी मोड़ से 7 कांडों का वांछित भू-माफिया गिरफ्तार, जमीन पर अवैध कब्जे का था मुख्य आरोपी.




 ATH NEWS 11:-गया जिले के डोभी से बड़ी खबर। अवैध भूमि कब्जा और भू-माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डोभी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सात कांडों में वांछित कुख्यात अभियुक्त सुरेन्द्र कुमार सुमन उर्फ भगत यादव को डोभी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है।


दरअसल 25 अगस्त को डोभी थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि कांड संख्या 163/26 का मुख्य आरोपी डोभी मोड़ के आसपास देखा गया है। सूचना मिलते ही SSP गया सुशील कुमार के निर्देश पर SDPO शेरघाटी-2 के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में डोभी थाना पुलिस और तकनीकी शाखा के अधिकारी शामिल थे।



जैसे ही टीम ने डोभी मोड़ पर दबिश दी, एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। सशस्त्र बलों ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे खदेड़ कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान सुरेन्द्र कुमार सुमन उर्फ भगत यादव, निवासी सिंह पोखर, थाना डोभी के रूप में हुई।

बता दें कि 15 जुलाई 2026 को राजस्व गाँव बजौरा में भू-माफियाओं द्वारा अवैध भूमि कब्जे का मामला सामने आया था। पीड़ित की शिकायत पर डोभी थाने में कांड संख्या 163/26 दर्ज हुआ था। जांच में सुरेन्द्र की भूमिका सामने आई थी, जिसके बाद से वो फरार चल रहा था।

पकड़ा गया अभियुक्त अभ्यस्त अपराधी है। उस पर हत्या के प्रयास, रंगदारी, अवैध हथियार, धोखाधड़ी और सरकारी कार्य में बाधा जैसे 7 गंभीर मामले दर्ज हैं।


फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ कर रही है और इस कांड में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

गया से ATH NEWS 11 के लिए संपादक डॉ. मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट.



Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...