संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP :-गयाजी मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के भौरवार निवासी ज्योति कुमारी पिता:- बालेश्वर प्रसाद के साथ ऑनलाइन काम दिलाने के नाम पर हुई 42,000 रुपये की साइबर ठगी के मामले में गया साइबर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे पैसे वापस करा दिए हैं।
ऑनलाइन काम दिलाने का दिया गया था झांसा===
28 जुलाई 2026 को वादिनी ज्योति कुमारी ने साइबर थाना, गया में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि एक अज्ञात व्यक्ति ने ऑनलाइन काम देने के बहाने उनके बैंक खाते से धोखे से कुल 42,000 रुपये उड़ा लिए हैं। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को साइबर पोर्टल पर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई====
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, गया ने पुलिस उपाधीक्षक-सह-थानाध्यक्ष, साइबर थाना गया को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद साइबर थाने की टीम ने तकनीकी जांच और त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदिका के बैंक खाते में ठगे गए सभी 42,000 रुपये सकुशल वापस करवा दिए।
वादिनी ने व्यक्त किया आभार====
अपनी गाढ़ी कमाई का पैसा सुरक्षित वापस मिलने पर वादिनी ज्योति कुमारी ने गया पुलिस की इस त्वरित और तत्पर कार्रवाई के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया।
गयाजी पुलिस की अपील===
यदि आप या आपका कोई परिचित किसी भी प्रकार के साइबर अपराध या ठगी का शिकार होता है, तो बिना समय गंवाए अविलंब साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या आधिकारिक वेब पोर्टल https://cybercrime.gov.in पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

إرسال تعليق