⚡ ब्रेकिंग News

सोलर पैनल चोर गिरोह का भंडाफोड़: ठूठीबारी पुलिस ने 3 शातिर दबोचे, चोरी का लाखों का सामान बरामद.





महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के मामले का सफल खुलासा करते हुए तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की चार बैटरियां, पांच सोलर पैनल, दो मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

थाना ठूठीबारी पुलिस के अनुसार, बुधवार को संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 109/26 (धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस) का सफल अनावरण किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ईस्टमैन कंपनी की चार बैटरियां, पीवी पावर टेक कंपनी के पांच सोलर पैनल, दो मोबाइल फोन तथा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (UP56BH5970) बरामद की।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान तबरेज अंसारी निवासी जमुईकला थाना ठूठीबारी, चन्द्रशेखर साहनी निवासी कटका थाना निचलौल तथा बलराम दुबे निवासी जमुईकला थाना ठूठीबारी के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक दिनेश सिंह यादव, उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव सहित थाना ठूठीबारी के कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि जिले में चोरी, तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

      प्रभारी महराजगंज

         कैलाश सिंह.

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...