संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP :-गयाजी पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू मंडल अंतर्गत आरपीएफ (RPF), अपराध गुप्तचर शाखा (CIB), सीपीडीएस (CPDS) और जीआरपी (GRP) की संयुक्त टीम ने 'ऑपरेशन नार्कोस' के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने गया रेलवे स्टेशन से 4.415 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ एक तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 22,07,500 रुपये बताई जा रही है। 05 अगस्त 2026 को चलाए गए जांच अभियान के दौरान प्लेटफार्म संख्या-01 पर एफओबी (FOB) के नीचे एक संदिग्ध युवक देखा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में अफीम बरामद हुई। गिरफ्तार तस्कर की पहचान झारखंड के चतरा जिले के कुदा थाना अंतर्गत बेलगडा गांव निवासी राज मोहन (26 वर्ष), पिता अर्जुन गंझु के रूप में हुई है।
कार्रवाई के दौरान आरपीएफ गया के सहायक सुरक्षा आयुक्त (ASC) संजय कुमार सिंह की मौजूदगी में जब्ती की कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। आरपीएफ के सहायक उप-निरीक्षक (ASI) पवन कुमार के आवेदन पर जीआरपी थाना गया में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

إرسال تعليق