⚡ ब्रेकिंग News

​गयाजी रेल्वे जंक्शन पर RPF और GRP की संयुक्त कार्रवाई 3 चोरी के मोबाइल व नगद के साथ 2 शातिर चोर गिरफ्तार।

 





संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।




ATH NEWS 11 GROUP :-​गयाजी रेलवे स्टेशन ​पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू मंडल अंतर्गत रेल सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट गया, सीपीडीएस, सीआईबी और जीआरपी थाना गयाजी की संयुक्त टीम ने 'ऑपरेशन यात्री सुरक्षा' के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने गयाजी रेलवे स्टेशन परिसर से चेकिंग के दौरान दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी के 3 एंड्रॉइड मोबाइल फोन और ₹4,000 नगद बरामद किए गए हैं। ​गश्त के दौरान दिल्ली छोर पर दिखे संदिग्ध ​मिली जानकारी के अनुसार, आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 के दिल्ली छोर पर आपराधिक गतिविधियों की निगरानी और गश्त कर रही थी। उसी दौरान दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम ने जब उनसे पूछताछ की, ​पुलिंद कुमार (उम्र 40 वर्ष), पिता- मोती पासवान, ग्राम- गउधार पवना, थाना- नासरीगंज, जिला- रोहतास (बिहार)।

​मुन्ना आलम (उम्र 66 वर्ष), पिता- अख्तर मियां, ग्राम- बारा, थाना- गुरारू, जिला- गया (बिहार)।


​तलाशी में बरामद हुए चोरी के मोबाइल और कैश:--

​संदिग्धों की तलाशी लेने पर पुलिंद कुमार के पास से एक भूरे रंग का पर्स मिला, जिसमें दो लॉक एंड्रॉइड मोबाइल फोन थे। वहीं, मुन्ना आलम के कुर्ते की दाहिनी जेब से एक स्क्रीन टच मोबाइल (लॉक अवस्था में) और ₹4,000 नगद बरामद हुए। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने स्वीकार किया कि ये मोबाइल और पैसे उन्होंने गया स्टेशन पर रेल यात्रियों से चुराए थे।

​मामला दर्ज, भेजे गए जेल:--

​पुलिस ने मौके पर ही जब्ती सूची (Seizure List) बनाकर कुल ₹51,000 मूल्य के तीनों मोबाइल और ₹4,000 नगद (कुल अनुमानित कीमत ₹55,000) को जब्त कर लिया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

​तत्पश्चात, स०उ०नि० मृत्युंजय कुमार अकेला के लिखित आवेदन के आधार पर जीआरपी थाना गया में कांड संख्या 193/2026, धारा 317(5) एवं 3(5) बी.एन.एस. (BNS) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

​कार्रवाई में शामिल टीम:-

​RPF पोस्ट गयाजी स०उ०नि० मृत्युंजय कुमार अकेला, प्र०आ० संजय कुमार राय, प्र०आ० बशिष्ट यादव, आ० एके सक्सेना, आ० रौशन कुमार, आ० राकेश कुमार सिंह, आ० शशि शेखर।

​CPDS व CIB टीम गयाजी उ०नि० मुकेश कुमार, आ० अमित कुमार, आ० महेश ठाकुर।

​GRP थाना गयाजी हवलदार विकास कुमार, सिपाही आरती कुमारी।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...