⚡ ब्रेकिंग News

बस्ती में महादेवा लालगंज रोड पर ट्रेलर से बाइक सवार गंभीर रूप से हुआ घायल.

 





थाना लालगंज से रामजीत चौधरी की रिपोर्ट.



ATH NEWS 11 GROUP -:

बस्ती के महादेवा लालगंज रोड पर बारीघाट स्थित जनता इंटर कॉलेज के सामने शनिवार सुबह करीब 9:00 बजे एक बाइक और ट्रेलर के बीच सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में संत कबीर नगर निवासी अशफाक पुत्र गयासुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए।


घायल अशफाक ग्राम पड़रिया, थाना धनघटा, जनपद संत कबीर नगर के निवासी हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें निजी वाहन से प्राथमिक उपचार के लिए जिला चिकित्सालय बस्ती भेजा गया।


पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रेलर और उसके चालक को मौके पर ही हिरासत में ले लिया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


पुलिस के अनुसार, घटना के बाद मौके पर कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की प्रतिकुल स्थिति नहीं है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...