⚡ ब्रेकिंग News

चोरी हुई बाइक, पूछताछ में साथी संग वारदात कबूल; न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल.

 



  

महराजगंज। धानी पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार कर चार माह पुराने वाहन चोरी के मामले का खुलासा किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस फरार साथी की तलाश में जुटी है।

थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि मार्च माह में धानी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम सिकड़ा निवासी सुखदेव के घर से उनकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस लगातार मामले की जांच और आरोपियों की तलाश कर रही थी।

इसी क्रम में शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने खड़खड़िया घाट, धानी से कमलेश, निवासी मोहनापुर टोला, पादरी बाजार, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार, धर्मेंद्र सिंह एवं अतुल मिश्रा शामिल रहे। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

      प्रभारी महराजगंज

        कैलाश सिंह.

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...