मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।
औरंगाबाद। आज दिनांक 31/07/2026 निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम के द्वारा निगरानी कांड संख्या 91/26 के प्राथमिकी अभियुक्त उमेश कुमार पुलिस अवर निरीक्षक थाना रीसियप, जिला औरंगाबाद को पचास हजार रुपए रिश्वत लेते रिसीयप थाना के पीछे बने पंचायत सरकार भवन के सामने पक्की सड़क से गिरफ्तार किया गया।
परिवादी लक्ष्मण राम, पिता सरयु राम, गांव गणपत तेंदुआ, थाना रीसियप, जिला औरंगाबाद द्वारा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना बिहार के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया गया था।कि इनके एवं बगलगीर द्वारा एक दूसरे के परिवार के ऊपर काउंटर केस दर्ज कराया गया था। आरोपी ने विपक्ष द्वारा दर्ज करायें गये रीसियप थाना कांड संख्या 159/26 दिनांक 15/07/2026 में कुछ धारा हटाने एवं इनके दो पुत्र को नाम कांड से हटाने तथा रिश्वत नहीं देने के स्थिति में अन्य धाराओं को जुड़वाने के भय दिखाकर रिश्वत की मांग की जा रही है।
व्यूरो द्वारा प्राप्त शिकायत के सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगें जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने के पश्चात उपरोक्त कांड अंकित कर अनुसंधान कर्ता संतोष कुमार वरीय पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना के नेतृत्व में एक धावा दल का गठन किया गया।
धावा दल द्वारा करवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त उमेश कुमार पुलिस अवर निरीक्षक थाना रीसियप जिला औरंगाबाद को पचास हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। अभियुक्त उमेश कुमार से पुछताछ के उपरांत विशेष न्यायालय निगरानी पटना में उपस्थित किया जाएगा।अग्रतर अनुसंधान की कार्रवाई की जा रही है।

إرسال تعليق