⚡ ब्रेकिंग News

टंडवा थाना क्षेत्र के मोहरी इटवां गांव समीप पांच वर्षीय मासूम का शव झाड़ी से हुआ बरामद।

 







मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।






औरंगाबाद। आज दिनांक 01/07/2026 नबीनगर प्रखंड के टडंवा थाना क्षेत्र के मोहरी इटवां गांव निवासी प्रमोद सिंह चंद्रवंशी के पुत्र पांच वर्षीय मासूम सिद्धार्थ कुमार का शव घर से 200 मीटर के दुरी पर झाड़ी से बरामद हुआ। मासूम के पिता प्रमोद सिंह चंद्रवंशी ने बताया कि सिद्धार्थ कुमार रात से ही घर से गायब था। औरंगाबाद पुलिस की ओर जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि 30 जून की सुबह 09 बजे थाना को सूचना मिली कि प्रमोद सिंह चंद्रवंशी के पांच वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ कुमार रात से ही घर से गायब है। मामले को गम्भीरता को देखते हुए औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर एक के नेतृत्व में विशेष टीम गठन किया गया। घटनास्थल का निरीक्षण अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार,अंचल पुलिस निरीक्षक सुरज कुमार एवं टंडवा थाना पुलिस पदाधिकारी फौरेंसिक साइंस लैब टीम,डाॅग स्क्वायड तथा अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया हत्या प्रतीत होता है।

घटना के बाद परिजनों को रो रोकर बुरा हाल हुआ है। जबकि घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...