मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।
औरंगाबाद। आज दिनांक 01/07/2026 अम्बा नबीनगर पथ पर तमसी मोड़ के समीप संत जेवियर हाई स्कूल के मैजिक वैन अनियंत्रित होकर नहर गिर गया। घटना के उपरांत वैन से चालक फरार हो गया। घटना के उपरांत ग्रामीण धीरे धीरे एकत्रित होकर तत्परता से ग्रामीणों ने गाड़ी से बच्चों को निकाल कर रेफरल अस्पताल कुटुंबा पहुंचाया। अस्पताल में डॉ ने आनन फानन में बच्चों को इलाज शुरू किया। घटना में 13 बच्चें घायल था जिसमें तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हुआ था। गंभीर घायल बच्चों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह को मिला की एक स्कूल वैन अम्बा नबीनगर पथ पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है और कुछ बच्चे रेफर होकर सदर अस्पताल औरंगाबाद में आया हुआ है। तो पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह सदर अस्पताल औरंगाबाद पहुंचकर हाल चाल पूछा, और डॉ को बेहतर इलाज करने के लिए बोला कि ध्यान देकर बच्चों को इलाज कीजिए।
दुर्घटनाग्रस्त स्कूल वैन में घायल बच्चों मीरपुर के साक्षी कुमारी, कुटुंबा बाजार निवासी साक्षी कुमारी, आदित्य राज,सिकरिया निवासी आरबी प्रताप, कुटुंबा निवासी अमी कुमारी,लकी राज सैनिक, मीरपुर निवासी कुमार सुगंध आर्यन, सृष्टि कुमारी, हर्ष कुमार, महुआ धाम निवासी आयुष कुमार, अक्षय कुमार, मिर्जापुर निवासी वैभव गौरव,मौली कुमारी, आबिद राजा, और अमित कुमार शामिल हैं। इनमें आरबी प्रताप, हर्ष कुमार और मौली कुमारी गंभीर रूप से घायल हैं।
हादसे के बाद अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। अभिभावकों को कहना है कि बच्चों के परिवहन के लिए पुराने और जर्जर वाहनों का इस्तेमाल किया जाता है। तथा निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को एक ही वाहनों में बैठाया जाता है। अभिभावकों का आरोप है कि पहले भी स्कूल वाहनों से जुड़े हादसे हो चुके हैं।
हादसे के सूचना पर आनन फानन में कुटुंबा थाना पुलिस पदाधिकारी पहुंचकर घटना की तहकीकात करना प्रारंभ कर दिया। साथ में ग्रामीणों के सहयोग कर बच्चों को इलाज के लिए तत्काल रेफरल अस्पताल कुटुंबा पहुंचाने में सहयोग किया।कुटुम्बा थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि घटना के जैसे ही सूचना मिली, तत्काल पुलिस पदाधिकारी को घटनास्थल पर भेजा गया।

إرسال تعليق