संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP :-गयाजी अपराध नियंत्रण और अपराधियों की धर पकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जिला स्तरीय टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल और ₹50,000 के इनामी कुख्यात अपराधी अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वह डकैती और लूटपाट के कई मामलों में लंबे समय से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना पर बंधुआ गुमटी के पास हुई कार्रवाई।
वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के निर्देश और नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वजीरगंज के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम में मुफस्सिल थानाध्यक्ष, पुलिसकर्मी और तकनीकी शाखा के एक्सपर्ट शामिल थे। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कई कांडों में फरार चल रहा अमित कुमार बंधुआ गुमटी के पास देखा गया है। सूचना के सत्यापन के बाद जैसे ही विशेष टीम मौके पर पहुंची, पुलिस को देखकर एक युवक भागने लगा। हालांकि, मुस्तैद सशस्त्र बल के जवानों ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। पूछताछ में उसकी पहचान अमित कुमार पिता छोटू राम, निवासी: - गेवाल बिगहा समीर तकिया, थाना रामपुर, जिला गया के रूप में हुई। होमगार्ड बहाली में जा रहे युवकों से की थी लूटपाट।
उल्लेखनीय है कि 28/6/2025 को बोधगया में होमगार्ड बहाली में शामिल होने जा रहे दो बाइक सवार दोस्तों को अपराधियों ने निशाना बनाया था। रास्ते में दो मोटरसाइकिलों पर सवार अज्ञात बदमाशों ने पिस्टल का भय दिखाकर उनका मोबाइल फोन, सोने का लॉकेट, मोटरसाइकिल और नकदी लूट ली थी।
इस संबंध में मुफस्सिल थाना कांड संख्या-502/25 (धारा 310 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान इस लूटकांड में अमित कुमार की संलिप्तता सामने आई थी, जिसके बाद से वह गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा था।
अपराधी का पुराना इतिहास---
गिरफ्तार अमित कुमार का पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वह रामपुर थाना कांड संख्या-274/24 दिनांक 14/06/2024 में भी नामजद आरोपी है, जिसमें उस पर हत्या का प्रयास धारा 307 और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराएं दर्ज हैं।
गयाजी पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही वे सभी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

إرسال تعليق