ATH NEWS 11:-नेचर विलेज तड़वा के खेल मैदान मे आयरकोठा थाना अध्यक्ष शिवम् कुमार एवं नेचर विलेज के संयुक्त तत्वाधान मे वृक्षारोपण महा अभियान चलाया गया । जिसमे थाना अध्यक्ष आयरकोठा शिवम् कुमार एवं नेचर विलेज के सदस्य उदय कांत चौधरी, दिलकिशोर अम्बुज, डॉ विवेक सिंह के साथ साथ उच्चतर विद्यालय एवं माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी सहित दोनों विद्यालय के शिक्षक सहित स्कूल के बच्चों द्वारा पौधरोपण कर इस महा अभियान मे सहभागिता की गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वर्तमान वैश्विक परिदृश्य मे ग्लोबल वर्मिंग का बढ़ता प्रभाव, यूरोप के देशों मे भीषण गर्मी से अस्त व्यस्त जीवन एवं अल नीनो के प्रभाव के कारण सम्पूर्ण भारत मे इस वर्ष बहुत ही कम मात्रा मे बारिश होने के संभावना को देखते हुए इस अभियान को संपन्न किया गया। साथ ही इस अभियान मे एक एक पौधा एक एक बच्चे द्वारा गोद लिया गया। गोद लेने से तात्पर्य बच्चे द्वारा पौधे की सम्पूर्ण देखभाल स्वयं बच्चे द्वारा की जाएगी। इस प्रकार बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, ग्लोबल वर्मिंग, हरित गांव और बिहार के वन घनत्व को बढ़ाने जैसे मुद्दों पर समझ और जागरूकता को बढ़ाने पर आधारित है। वहीं शिक्षक द्वारा शिक्षा को पर्यावरण से जोड़कर देखने की क्षमता बच्चों में विकसित करने पर बल दिया गया। थाना अध्यक्ष शिवम् कुमार द्वारा बताया गया कि बरसात ही पेड़ लगाने का सही समय हैं और इस वर्ष कम बरसात कि सम्भावना को देखते हुए पेड़ लगाया जाना अति आवश्यक है। साथ ही बच्चों को पेड़ को सुरक्षित रखे जाने पर बच्चों को समय समय पर उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कृत किये जाने की बात कही गई। नेचर विलेज ने विगत कुछ वर्षों से पर्यावरण, स्वच्छता, शिक्षा,कृषि,रोजगार एवं आत्मनिर्भर गांव बनाने जैसे विषयों पर रोहतास एवं जमुई जिले में बहुतेरे काम किया है। जिसकी प्रभाव जिले एवं राज्य स्तर पर दिखाई देते रहता है। उसी कड़ी में नेचर विलेज द्वारा इस कार्यक्रम पर विशेष बल दिया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीण जन की विशेष सहभागिता रही।
एक बच्चा-एक पौधा': नेचर विलेज तड़वा में पर्यावरण बचाने की अनूठी पहल.
ATH NEWS 11
0

إرسال تعليق