⚡ ब्रेकिंग News

​भभुआ इंटरसिटी में महिला का बैग चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नकद और भारी मात्रा में जेवरात बरामद।





संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATH NEWS 11 GROUP :-सासाराम /गयाजी -रेल थाना सासाराम में दर्ज काण्ड संख्या- 29/26 का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से ₹2,09,000/- नगद, भारी मात्रा में सोने-चाँदी जैसे दिखने वाले आभूषण तथा 4 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।



​पश्चिम बंगाल के हुगली जिले की रहने वाली वादिनी रीना गुप्ता (उम्र 31 वर्ष) बीते 27 जून 2026 को सासाराम से भभुआ इंटरसिटी ट्रेन (सं० 13249) द्वारा यात्रा कर रही थीं। यात्रा के दौरान अज्ञात चोरों ने उनके ट्रॉली बैग में रखा लेडीज पर्स पार कर दिया, जिसमें सोने की चेन, मंगलसूत्र, अंगूठियाँ, चाँदी की पायल, ₹10,000 नगद तथा कागजात (पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड व ATM) मौजूद थे। इस संबंध में रेल थाना सासाराम में मामला दर्ज किया गया था। ​SIT की कार्रवाई और गिरफ्तारी ​मामले की गंभीरता को देखते हुए रेल पुलिस अधीक्षक (पटना) अनंत कुमार राय (IPS) के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्य और मानवीय अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संदिग्ध हीरा कुमार (उम्र 33 वर्ष), निवासी- बड़ी झिटकिया, थाना- महेशखूँट, जिला- खगड़िया को गिरफ्तार किया। ​आरोपी की निशानदेही पर छापेमारी और बरामदगी

​गिरफ्तार अभियुक्त की स्वीकारोक्ति बयान और निशानदेही पर महेशखूँट स्थित उसके घर पर छापेमारी की गई, जहाँ से निम्नलिखित सामान बरामद हुआ:-

​नगद ₹500 के 418 नोट (कुल ₹2,09,000/-)

​सोने जैसे आभूषण: 5 अंगूठी, 1 मंगलसूत्र, 4 सिकड़ी, 2 तीनतल्ला झुमका, 2 कान की बाली, 1 हार, 1 जिउतिया, 1 नोज पिन, 1 नथिया, 2 टॉप्स आदि।

​चाँदी जैसे आभूषणb2 DJ पायल, 2 कमरधनी, 6 हथसंकर, 8 दुल्हन पायल, 3 बच्चे के बाले, 6 बिछिया आदि।

​मोबाइल: 4 अदद (3 एंड्रॉइड एवं 1 कीपैड)।

​अपराधिक इतिहास--

​पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त हीरा कुमार का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ खगड़िया के महेशखूँट थाने में चोरी और मारपीट से संबंधित कई मामले (काण्ड सं०- 107/23, 85/18 एवं 193/22) दर्ज हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...