⚡ ब्रेकिंग News

​डोभी थाना कांड संख्या 170/26 हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोश, आईजी से एसआईटी गठन की मांग।

 



संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



​ATH NEWS 11 GROUP :-डोभी थाना गयाजी जनपद क्षेत्र में बीती 16 जुलाई 2026 की रात एक युवक की हुई निर्मम हत्या के मामले में पुलिस की ढुलमुल कार्यशैली से नाराज परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा है। घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से असंतुष्ट मृतक के परिजनों ने मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (IG) का दरवाजा खटखटाया है। परिजनों ने आईजी को लिखित आवेदन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) के गठन और आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी की गुहार लगाई है।

​क्या है पूरा मामला:-

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक सिद्धार्थ कुमार की धारदार हथियार से वार कर और गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। साक्ष्य छिपाने की नीयत से अपराधियों ने शव को डोभी स्थित जी.टी. रोड, चतरा मोड़ के पास फेंक दिया था। घटना के अगले दिन, यानी 17 जुलाई को मृतक के परिजनों ने हत्या में शामिल आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

​परिजनों के आवेदन के आधार पर डोभी थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 238 एवं 61(2) के तहत कांड संख्या 170/26 दर्ज किया गया था। ​पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल ​पीड़ित परिवार का गंभीर आरोप है कि प्राथमिकी दर्ज हुए कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। परिजनों का कहना है कि पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए कोई ठोस या प्रभावी कदम नहीं उठा रही है, जिससे आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।​आईजी का निर्देश

​मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजनों ने मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक से गुहार लगाई है कि ​इस संवेदनशील मामले की निष्पक्ष जांच के लिए तुरंत एसआईटी (SIT) का गठन किया जाए। ​फरार चल रहे सभी नामजद आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए।

​पीड़ित परिवार को सुरक्षा और न्याय प्रदान किया जाए।

​संज्ञान में आने के बाद, पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय द्वारा संबंधित अधिकारियों को मामले की उच्चस्तरीय निगरानी करने और जांच में तेजी लाने का कड़ा निर्देश अंकित किया गया है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...