⚡ ब्रेकिंग News

निजी विद्यालय संघ जिला इकाई औरंगाबाद के प्रतिनिधिमंडल ने जिला परिवहन पदाधिकारी सुनंदा कुमारी का किया अभिनंदन.






*मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।*





*औरंगाबाद।आज दिनांक 07/07/2026 बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (निजी विद्यालय संघ), जिला इकाई, औरंगाबाद के प्रतिनिधिमंडल ने जिला परिवहन पदाधिकारी  सुनंदा कुमारी से शिष्टाचार भेंट कर पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट करते हुए उनका हार्दिक अभिनंदन किया।*


*इस अवसर पर विद्यालय वाहनों की सुरक्षा, परिवहन नियमों के अनुपालन, आवश्यक दस्तावेजों तथा निजी विद्यालयों से जुड़े विभिन्न व्यावहारिक विषयों पर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय संचालकों की समस्याओं एवं सुझावों से जिला परिवहन पदाधिकारी को अवगत कराया।*


*जिला परिवहन पदाधिकारी  सुनंदा कुमारी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए नियमों के अनुरूप हरसंभव सहयोग एवं समन्वय का आश्वासन दिया।* 


*प्रतिनिधिमंडल ने भी परिवहन विभाग के साथ सकारात्मक सहयोग बनाए रखते हुए विद्यार्थियों के सुरक्षित आवागमन एवं नियमों के अनुपालन में पूर्ण सहयोग देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।*

*बाल विकास विद्यालय के निदेशक सह निजी विद्यालय संघ के जिला इकाई के जिलाध्यक्ष अजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने जिला परिवहन पदाधिकारी सुनंदा कुमारी से शिष्टाचार मुलाकात किया।*

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...