मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद.
औरंगाबाद। आज दिनांक 27/07/2026 बारुण थानाक्षेत्र में वंदे भारत ट्रेन के चपेट में आने से एक 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मृत्यु हो गई। बारुण थानाध्यक्ष रंजीत कुमार एवं रेलवे पुलिस जीआरपी जांच में जुटी हुई है। दुर्घटना सोननगर रेलवे स्टेशन के समीप पोल संख्या 550/13 और 550/14 के बीच हुआ। जहां तेज रफ्तार वंदे भारत ट्रेन के चपेट में आने एक अज्ञात 60 वर्षीय व्यक्ति को घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों और के ट्रैक पर कार्य कर रहे मजदूरों के अनुसार बुजुर्ग रेलवे लाइन के बगल से पैदल चल रहा था, इसी क्रम में ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई।
दुर्घटना के सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस जीआरपी एवं बारुण थानाध्यक्ष रंजीत कुमार मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पुरा करते हुए,शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि अज्ञात शव को पोस्टमार्टम कराकर शिनाख्त के लिए 72 घंटे थाना में रखा जाएगा। इधर थानाध्यक्ष ने व्यक्तियों से अपील किया है कि किसी लापता व्यक्ति को सूचना मिले तो बारुण थाना से संपर्क करने के लिए बताया जाए। और उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार किया जाए, जिससे परिजनों तक सूचना पहुंच सकें। अगर किसी कारणवश परिजनों तक सूचना नहीं पहुंचता है, और शव लेने कोई व्यक्ति नहीं आता है, तो सरकारी प्रावधान के अनुसार 72 घंटे के उपरांत दाह संस्कार कर दिया जाएगा।

إرسال تعليق