⚡ ब्रेकिंग News

09 वोलेंटियर स्पष्टीकरण के लिए अंचलाधिकारी ने किया मांग आखिर क्यों पूरा मामला क्या पढ़ें खबर विस्तार से।

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।



 


एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड में चल रहे गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्य में बी एल ओ के सहयोग के लिए लगाए गए 9 वोलेंटियर को कार्य में असहयोग करने के को लेकर अंचलाधिकारी ने  स्पस्टीकरण की मांग किए हैं।सीओ राकेश सहाय ने एक पत्र जारी करते हुए बूथ संख्या 52 के रंजय कुमार ,54 अरुण कुमार ,56 ललन कुमार राम ,57 सहाबुद्दीन ,59 रमेश राम ,60 रामाश्रय साह , 31 सत्येंद्र पाण्डेय ,32 सुशील कुमार दुबे व बूथ संख्या 33 के वोलेंटियर धर्मेन्द्र राम से स्पष्टीकरण की मांग करते हुए कहा है कि एस आई आर के कार्य मे सहयोग करने के लिए सम्बंधित बीएलओ के साथ सम्बन्ध किया गया है ताकि एसआई आर जा कार्य गुणवत्ता पूर्ण व ससमय पूर्ण किया जा सके। विदित हो उक्त कार्य में प्रखंड के सहायक अध्यापक ,सहायक आचार्य व सहायक शिक्षकों को लगाया गया है।उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग का स्पष्ट निर्देश है कि एस आई आर से महत्वपूर्ण कोई कार्य नही है ।लेकिन आप सबो द्वारा आपराधिक लापरवाही बरती जा रही है और इस कार्य की उपेक्षा की जा रही है। आप सभी लिखित स्पस्टीकरण सौंपे की एस आई आर के कार्य मे आप क्यों नही सहयोग कर रहे हैं।फलतः आपके विरुद्ध क्यों नही अनुशासनात्मक करवाई की अनुशंसा कर दी जाए।सीओ राकेस सहाय ने उक्त सभी नौ वोलेंटियर को 8 जुलाई को सुबह 10 बजे स्वंय कार्यालय में उपस्थित होकर अपना अपना स्पस्टीकरण प्रस्तुत करने जा निर्देश दिए हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...