⚡ ब्रेकिंग News

चार वर्षों से बूंद बूंद पानी को तरस रहा अमृत सरोवर.



संजय कुमार चौरसिया ब्यूरो रिपोर्ट बस्ती.


कलवारी, बस्ती - सरकार ने अपने 75वे अमृत काल में कुदरहा ब्लाक के सभी ग्राम पंचायतों में जल संचय के लिए लाखों की लागत हर ग्राम पंचायत में एक सुंदर अमृत सरोवर का निर्माण इसलिए करवाया था कि भीषण गर्मी में कम से कम पशु और पक्षी दो बूंद पानी पीने के लिए इधर उधर  भटकना नहीं पड़ेगा लेकिन जिम्मेदारो को उदासीनता के चलते अमृत सरोवर के नाम पर बिना उसमें कुछ कार्य कराए ग्राम प्रधान और ब्लाक भ्रष्ट अधिकारियों की मिली भगत से लाखों रुपया हड़प लिया लिया गया जिस कारण ग्रामीण अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। आज भी उस अमृत सरोवर में एक भी बूंद पानी ग्रामीणों को दिखाई नहीं दिया लाखों की लागत से बना अमृत सरोवर आज भी बूंद बूंद पानी को तरस रहा है।


पूरा मामला विकास खंड कुदरहा के ग्राम पंचायत तुरकौलिया का है। गांव के ही रमेश पांडेय ने बताया कि 2022 में ग्राम प्रधान के द्वारा गांव को रामजानकी मार्ग से जोड़ने वाले संपर्क मार्ग के किनारे गन्ने के काटे के पास अमृत सरोवर बनवाया गया है। इसकी साफ सफाई के नाम पर हर साल लाखों रुपया फर्जी तरीके से निकाल लिया जाता है। जबकि काम कुछ नहीं कार्य जाता है।हकीकत यह है। की चार वर्ष पहले ही कार्य को पूरा दिखाकर पूरा बजट साफ कर दिया गया जबकि इस पर इंटर लॉकिंग भी नहीं लगवाया गया है। आधा अधूरा काम करवाकर इसे कागजों में पूरा कर दिया गया है। अब देखने में दिलचस्प यह होगा कि जिम्मेदार इसपर कोई कार्यवाही करते है। की नहीं

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...