मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।
औरंगाबाद। आज दिनांक 01/05/2026 अम्बा नबीनगर पथ पर एक सफेद डिजायर गाड़ी से जिसके नम्बर मिट्टी से पोता हुआ था।27/04/2026 डिजायर गाड़ी पर अज्ञात अपराधियों के द्वारा सुनील पाण्डेय उर्फ अरुण पांडेय पिता केदार पाण्डेय गांव चिन्तावन बिगहा थाना कुटुंबा जिला औरंगाबाद की हत्या के उद्देश्य से पहले उनके स्कूटी में धक्का मारा उस समय ये अपने पुत्र रामकुमार पाण्डेय के विवाह से सम्बंधित सामानों को लेकर अपने चचेरे भाई प्रमोद कुमार पाण्डेय के साथ अम्बा बाजार से लौट रहे थे। तत्पश्चात उनके सिर में गोली मारी गई, संयोगवश गोली उनके आंख के नीचे लगी जिन्हें जख्मी हालत में रेफरल अस्पताल कुटुंबा भेजा गया, जो वर्तमान में एम्स पटना इलाजरत है। इस घटना को उद्भेदन पुलिस पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल के नेतृत्व में एक एस आई टी का गठन किया गया।इसी क्रम में तकनीकी एवं अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर घटना में संलिप्त एक अपराधी जितेन्द्र कुमार पिता रमेश चौधरी जो घटना के समय उक्त स्वीप्ट डिजायर कार में सवार था, को आई आई टी नगर बिहटा गांव, थाना अम्हारा,जिला पटना, अंतर्गत नगर बिहटा गांव से घटना के संलिप्तता के बिन्दु पर जांच एवं पुछताछ हेतु कुटुंबा थाना लाया गया जहां उसके विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने के उपरांत विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया तथा घटना में अन्य अपराधियों के विरुद्ध की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार अपराधकर्मी के अपराधिक इतिहास रहा है।

إرسال تعليق