संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP :-पटना-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस (22234) पर पथराव करने वाले आरोपी को आरपीएफ (RPF) और जीआरपी (GRP) की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान नालंदा जिले के बिहार थाना अंतर्गत झिंगनगर निवासी अजय कुमार (54 वर्ष) के रूप में हुई है।
घटना का विवरण:-
यह घटना बीते 26 मार्च 2026 की है, जब ट्रेन संख्या 22234 बख्तियारपुर स्टेशन से रवाना हुई थी। दोपहर करीब 01:46 बजे ट्रेन के दाहिनी ओर से पत्थर फेंका गया, जिससे कोच संख्या C-1 की सीट संख्या 41, 42 और 43 के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।
CCTV से खुला राज:-
रेलवे सुरक्षा बल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। न्यू जलपाईगुड़ी में ट्रेन के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक व्यक्ति बख्तियारपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 2 और 3 के मोकामा छोर से पत्थर मारते हुए स्पष्ट दिखाई दिया। इसके बाद स्टेशन के कैमरों और स्थानीय 'रेल मित्रों' की मदद से आरोपी की पहचान पुख्ता की गई।
न्यायिक कार्रवाई:-
7 अप्रैल 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ और जीआरपी ने आरोपी को बख्तियारपुर स्टेशन क्षेत्र से धर दबोचा। रेल अधिनियम की धारा 153 के तहत मामला दर्ज कर अभियुक्त को पटना रेल न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में फुलवारी शरीफ जेल भेज दिया गया है।

إرسال تعليق