⚡ ब्रेकिंग News

कमांडर व जीप में आमने-सामने की हुई जोरदार टक्कर,कई घायल ।

  गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी‌ थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंडीपुर - मझिआंव मुख्य पथ पर राणाडीह गांव में दो कमांडर जीप आमने सामने की टक्कर में कई लोग घायल हो गए।घटना बुधवार देर शाम की है। कमांडर गाड़ी नंबर JH 14 A1634 कमांडर जो डेमा से तिलक लेकर आ रही थी वही दूसरा कमांडर JH 03 A 4976 जो मोहम्मदगंज से सवारी आ रही थी दोनों कमांडर अनियंत्रित होकर आपस मे टकरा गई।  दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हैं।जिनका इलाज निजी चिकित्सकों के यहां कराया गया।घटना की सूचना पाकर एसआई रविशंकर मिश्रा दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर जाँच पड़ताल करते हुए दोनों कमांडर जीप को जब्त कर लिया।उन्होंने बताया कि पुलिस आगे की करवाई कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार कमांडर नंबर jh14A1634 कांडी प्रखण्ड के अधौरा के  मनोज चंद्रवंशी वही दूसरा कमांडर jh03A4976 कांडी थाना क्षेत्र के डुमरसोता गांव के निर्मल दुबे का बताया जा रहा है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...