संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATHNEWS 11GROUP :-बोधगयाजी मगध विश्वविद्यालय ने एक बार फिर अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पटना में आयोजित 'बिहार दिवस 2026' प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया है। इस ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में शनिवार को कुलपति निवास में एक गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहाँ विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
चांदनी कुमारी की गायकी की धूम:---
समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शशि प्रताप शाही ने सभी विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और प्रोत्साहन राशि प्रदान की। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. वी.के. मंगलम ने प्रतिभागी चांदनी कुमारी की विशेष सराहना करते हुए कहा, चांदनी की गायकी में साक्षात सरस्वती का वास है। उनकी असाधारण प्रतिभा ने ही विश्वविद्यालय को इस बार विजेता बनाने में निर्णायक भूमिका निभाई है।
माता-पिता का विशेष सम्मान:---
विश्वविद्यालय प्रशासन ने न केवल खिलाड़ियों, बल्कि उनकी सफलता के पीछे खड़े माता-पिता को भी उचित सम्मान दिया। कुलपति कक्ष में चांदनी कुमारी के माता-पिता को विशेष रूप से आमंत्रित कर उन्हें प्रशस्ति चिन्ह और ₹21,000 की प्रोत्साहन राशि भेंट की गई।
गरिमामय उपस्थिति:----
इस अवसर पर पूर्व एमएलसी संजीव श्याम सिंह, मिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज के सचिव मोहम्मद सबी समसी, कुलानुशासक प्रो. केडीपी वर्मा, कंप्यूटर विज्ञान के निदेशक प्रो. संजय कुमार तिवारी समेत विभिन्न संकायों के अध्यक्ष (प्रो. निभा सिंह, प्रो. दीपक कुमार, प्रो. सिद्धनाथ प्रसाद यादव) और परीक्षा नियंत्रक डॉ. पार्थ प्रतिम दास उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में कुलपति एवं कुलसचिव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह के उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।

إرسال تعليق