ATH NEWS 11/JKHRCCF:-एटीएच न्यूज़ चैनल एवं जन कल्याण ह्यूमन राइट्स & क्राइम कंट्रोल फाउंडेशन के चीफ एडिटर/संस्थापक डॉ अमित श्रीवास्तव जी ने भारत की सुर सम्राज्ञी पद्म् विभूषण और दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित स्वर कोकिला आशा भोसले के निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गहरा शोक ब्यक्त किया है।डॉ अमित श्रीवास्तव जी ने कहा कि उनका निधन मेरे लिए अत्यंत पीड़ादायक है।आशा भोसले पार्श्व गायिका के रूप में हज़ारो फ़िल्मों एवं संगीत एल्बम्स में अपनी मधुर आवाज़ दी।उनके गाये हुए गीतों को भारत की कई पीढ़ियों ने सुना और गुनगुनाया है।उनके सुमधुर गीतों की गूंज सदैव हम सभी भारतवासी के दिलों में बनी रहेगी।आज का दिन हर भारतवासी और संगीत प्रेमी के लिए दुःखद दिन है।आशा भोसले का निधन संगीत और जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।दुःख की इस घड़ी में उनके परिवार और उनके प्रशंसकों के प्रति मैं गहरी संवेदना ब्यक्त करता हूँ।ईश्वर इन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।इनके निधन पर समस्त एटीएच न्यूज़ चैनल के पत्रकार एवं जन कल्याण ह्यूमन राइट्स & क्राइम कंट्रोल फाउंडेशन के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी ने गहरा शोक ब्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
स्वर कोकिला आशा भोसले के निधन पर एटीएच न्यूज़ एवं ह्यूमन राइट्स & क्राइम कंट्रोल फाउंडेशन की सभी सदस्य मिल शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
ATH NEWS 11
0

إرسال تعليق