⚡ ब्रेकिंग News

मुर्गा लदे पिकअप लूटने वाले गिरोह के एक अभियुक्त भये गिरफ्तार।



संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATH NEWS 11 GROUP :-गयाजी पुलिस ने वर्ष 2022 में खिजरसराय थाना क्षेत्र के आईमा बाजार के पास हुई सनसनीखेज लूट की घटना में शामिल एक और अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस की विशेष टीम ने सूचना संकलन के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

​घटना का विवरण--

​दिनांक 24 जून 2022 को हाजीपुर से रांची जा रहे एक पोल्ट्री मुर्गा लदे पिकअप वैन को अपराधियों ने अपना निशाना बनाया था। पीड़ित चालक द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, जब वह खिजरसराय थाना क्षेत्र के आईमा बाजार के पास पहुँचा, तभी एक टियागो कार पर सवार अज्ञात अपराधियों ने उसे रोका। अपराधियों ने चालक के साथ मारपीट की और पिस्टल का भय दिखाकर मोबाइल, नकदी सहित मुर्गे से लदी पूरी पिकअप वैन छीन कर फरार हो गए थे।

​पुलिस की कार्रवाई और टीम का गठन ​इस गंभीर मामले को देखते हुए एस एस पी गयाजी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO), नीमचक बथानी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम में ​थानाध्यक्ष, खिजरसराय थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी---तकनीकी शाखा, गया के विशेषज्ञ शामिल थे। ​गठित टीम के निरंतर प्रयासों और तकनीकी अनुसंधान के बाद इस कांड में संलिप्त एक और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता।

​नाम- चंदन कुमार

पिता का नाम:- सुभाष यादव

पता- ग्राम- जोगी बिगहा, थाना- पीर बिगहा, जिला- नालंदा।

​अब तक की प्रगति---

​पुलिस ने बताया कि इस कांड में पूर्व में भी 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। ताजा गिरफ्तारी के बाद अब पकड़े गए अभियुक्त चंदन कुमार का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। मामले में शामिल अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...