क्या आप इस मामले में और जानकारी चाहते हैं या अन्य खबरें जानना चाहते हैं? तो दिए लिंक को ओपन कर जॉइन करे।
https://www.facebook.com/share/17qhdV9x1N/
गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राकेश सहाय की अध्यक्षता में आवास योजना की प्रगति को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अन्य सरकारी आवासों की वर्तमान स्थिति पर विस्तृत रुप से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान बीडीओ राकेश सहाय ने प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आए मुखिया, पंचायत सचिव व पंचायत स्वयंसेवकों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवास से वंचित पात्र लाभार्थियों को जल्द से जल्द योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। साथ ही, उन्होंने लंबित और अधूरे पड़े आवासों पर चिंता व्यक्त करते हुए इन्हें अविलंब पूरा करने का टास्क दिया।
विशेष रूप से, आवास निर्माण में लग रहे 'मजदूर मेठ' (मस्टर रौल) को लेकर भी चर्चा किया गया।बीडीओ ने निर्देश देते हुए कहा कि मजदूरों की हाजरी और भुगतान की प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतें और इसे समय पर पूरा करें ताकि निर्माण कार्य में कोई बाधा न आए। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि आवास निर्माण में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
मौके पर उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हर गरीब को छत देना है, इसमें किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। बैठक में प्रखंड के कई मुखिया, पंचायत सचिव और बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित थे।

إرسال تعليق