⚡ ब्रेकिंग News

बस्ती में सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत।




थाना लालगंज  से रामजीत चौधरी की रिपोर्ट 


ATH NEWS 11 GROUP लालगंज -: कलवारी थाना क्षेत्र में राम जानकी मार्ग पर एक सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। गायघाट पुलिस चौकी के सामने शनिवार देर शाम एक अनियंत्रित बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी।

मृतक की पहचान गायघाट कस्बा निवासी हमींदुल्लाह पुत्र बिस्मिल्लाह के रूप में हुई है। हमींदुल्लाह शाम करीब 5:30 बजे सड़क पार कर अपने घर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि हमींदुल्लाह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा ले गए।


कुदरहा में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बस्ती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालांकि, मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने हमींदुल्लाह को मृत घोषित कर दिया।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...