⚡ ब्रेकिंग News

लालगंज-बानपुर मार्ग पर आंधी से गिरा पेड़:-आवागमन बाधित, मनोरमा मेले पर पड़ेगा असर..

 



थाना लालगंज से रामजीत चौधरी की रिपोर्ट ।


ATH NEWS 11 GROUP:-बस्ती जिले के थाना लालगंज क्षेत्र में लालगंज बाजार में शनिवार रात आई तेज आंधी ने  लालगंज-बानपुर मार्ग पर जनजीवन प्रभावित किया। कोप गांव के पास एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।


यह मार्ग दर्जनों गांवों को लालगंज और जिला मुख्यालय से जोड़ता है। सड़क अवरुद्ध होने के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


वर्तमान में लालगंज में मनोरमा मेला चल रहा है। मेले में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। पेड़ गिरने से मेले में पहुंचने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।


सिसई पंडित निवासी बलराम गौड़, नागेंद्र यादव, कोप निवासी कृपा शंकर चौधरी और ठोकवा बन्नी निवासी नीरज यादव व संजीत यादव ने बताया कि यदि प्रशासन ने समय रहते पेड़ को नहीं हटाया या उसकी कटाई-छंटाई नहीं कराई, तो समस्या और बढ़ सकती है।


लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग की है, ताकि यातायात को सुचारू रूप से बहाल किया जा सके और जनजीवन सामान्य हो सके।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...