⚡ ब्रेकिंग News

जिला क्षेत्र में आगजनी की घटना को स्थलीय निरीक्षण और पीड़ित परिवार से सीधे संवाद किया जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा।

 



मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।



औरंगाबाद।27/04/2026 जिला क्षेत्र के मदनपुर प्रखंड अंतर्गत बेरी पंचायत में आगजनी की घटनाएं को देखते हुए क्षेत्र की दोरा जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने किया। इस दौरान पीड़ित परिवारजनों से सीधा संवाद की। स्थिति को देखते हुए जिला पदाधिकारी ने हर संभव सहायता देने के प्रयास करेंगे। और तत्काल आगजनी स्थल से ही पीएचईडी विभाग कार्यपालक अभियंता को आदेश दिया की अविलंब इस जगह चापाकल के व्यवस्था किया जाए।

रेडक्रास सोसायटी के द्वारा तत्काल दैनिक उपयोग की सामग्री वर्तन एवं अनाज और अन्य सामान की व्यवस्था किया गया है। जिला पदाधिकारी ने तत्काल पानी टैंकर के व्यवस्था किया गया है कि जब तक चापाकल नहीं होता है तब तक यहां पर पानी टैंकर उपलब्ध रहेंगे।

जिला पदाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सभी 25 पीड़ित परिवार से सीधे संवाद कर तत्काल सहायता के लिए चेक निर्गत किया गया, ताकि पीड़ित परिवार को परेशानी न हो। वहां पर मेडिकल कैंप लगाकर जरुरतमंद परिवार को स्वास्थ्य जांच किया जाए आवश्यकता के अनुसार दवा दिया जाए। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया पुनर्वास व्यवस्था किया जाए और जब तक व्यवस्था नहीं किया जाता तब तक सहायता जारी रहना चाहिए।

जिला प्रशासन ने इस आपदा के समय पीड़ित परिवार के साथ है। और इस निरीक्षण के समय अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह,अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) उपेंद्र पंडित,एसडीएम संतन कुमार सिंह, जिला आपदा प्रभारी अंतरा कुमारी, मदनपुर अंचलाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...