रिश्तेदार की लड़की से था संबंध… पत्नी ने टोका-- तो पति. ...
ATH NEWS 11
0
Tags
उत्तर प्रदेश
ATHNEWS 11 -महाराष्ट्र के पुणे जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी ही पत्नी को सुनसान जगह पर ले जाकर उस पर पत्थर से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी का अपने ही रिश्तेदार की एक लड़की के साथ प्रेम संबंध था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान राममणी कुशवाहा के रूप में हुई है, जो खेड इलाके के म्हाळुंगे गांव का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार उसका अपने ही रिश्ते की एक युवती के साथ कथित तौर पर प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात को लेकर घर में अक्सर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था। पत्नी लगातार इस रिश्ते का विरोध कर रही थी, जिससे दोनों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पति अपनी पत्नी को 4 मार्च को घुमाने के बहाने से मावल इलाके के सुदवडी के पास भंडारा डोंगर की ओर ले गया। दोनों एक साथ घूमने के लिए पहुंच गए लेकिन, इसी बीच फिर से दोनों अफेयर वाली बात को लेकर झगड़ा करने लगे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने पास में पड़ा बड़ा पत्थर उठाया और पत्नी के सिर व शरीर पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
إرسال تعليق