⚡ ब्रेकिंग News

होम डिलीवरी के दौरान गैस सिलेंडर चोरी, कर्मचारी से दो सिलेंडर लेकर फरार हुए मनबढ़.

होम डिलीवरी के दौरान गैस सिलेंडर चोरी, कर्मचारी से दो सिलेंडर लेकर फरार हुए मनबढ़.


महराजगंज:-परतावल क्षेत्र के लखिमा गांव में शुक्रवार सुबह गैस सिलेंडर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। राज गैस सर्विस का एक कर्मचारी घरेलू गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी के लिए गांव पहुंचा था, तभी कुछ मनबढ़ युवक मौके पर पहुंचे और कर्मचारी के पास मौजूद दो गैस सिलेंडर लेकर फरार हो गए।

घटना के दौरान कर्मचारी ने शोर मचाकर आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन आरोपी युवक तेजी से मौके से भाग निकले। अचानक हुई इस वारदात से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इन दिनों पेट्रोल संकट की अफवाहों के चलते क्षेत्र में पहले से ही अव्यवस्था और भीड़ का माहौल बना हुआ है, जिसका फायदा उठाकर असामाजिक तत्व इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

      प्रभारी महराजगंज 

        कैलाश सिंह.

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...