⚡ ब्रेकिंग News

उपायुक्त महोदय से मिलकर आवेदन के माध्यम से ध्यान कराया आकृष्ट ,जिला परिषद प्रतिनिधि - आखिर क्यों पढ़ें खबर विस्तार से।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड कार्यालय को गरदाहा गांव में स्थानांतरित करने के निर्णय पर पुनर्विचार करते हुए कांडी मुख्य बाज़ार के समीप ही प्रखंड कार्यालय निर्माण कराने एवं कांडी प्रखंड को दो भागों में विभाजित करने हेतु आज उपायुक्त महोदय से मिलकर आवेदन के माध्यम से ध्यान आकृष्ट कराया।

कांडी मुख्य बाज़ार प्रखंड क्षेत्र का प्रमुख केंद्र है, जहाँ से अधिकांश पंचायतों के लोगों का आवागमन सुगम एवं सुविधाजनक है। 

जनहित एवं जनसुविधा को सर्वोपरि रखते हुए आग्रह किया कि कांडी प्रखंड कार्यालय का निर्माण कांडी मुख्य बाज़ार के समीप एवं वर्तमान प्रखंड मुख्यालय के आसपास ही सरकारी भूमि का सर्वे करा कर प्रखंड कार्यालय का निर्माण कराया जाए, ताकि अधिकतम लोगों को प्रशासनिक सुविधाओं का लाभ सहजता से मिल सके।

साथ ही, कांडी प्रखंड की जनसंख्या एवं भौगोलिक विस्तार को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्था एवं जनसुविधा के लिए कांडी प्रखंड को...

1. कांडी प्रखंड 

2. गरदाहा प्रखंड 

दो अलग-अलग प्रखंडों में विभाजित करने हेतु प्रस्ताव रखा। साथ ही कांडी प्रखंड क्षेत्र की सभी गांवों में हर बिजली खंभे पर स्ट्रीक लाइट लगवाने तथा प्रखंड की सभी ख़राब चापाकल की मरम्मती हेतु आग्रह किया।


आशा है प्रशासन द्वारा जनहित को ध्यान में रखते हुए इस गम्भीर विषय पर सकारात्मक एवं संवेदनशील निर्णय लिया जाएगा।


     

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...